फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म केस में कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने 14वें आरोपी को भेजा था जेल

Thu, 17 Apr 2025 11:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। दूसरी तरफ, इस कार्रवाई को लेकर गुरुवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्दोषों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हो रही कार्रवाई को लेकर जिला मुख्यालय पर गुरुवार की सुबह लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। कहा कि इस मामले की आड़ में पुलिस निर्दोषों पर कार्रवाई कर रही है। हाथ में तख्तियां लेकर महिलाओं और बच्चियों के साथ अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी को जेल भेजा
खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी नरपतपुर डुबकियां के मूल निवासी और हुकुलगंज में रहने वाले राज खान को बुधवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 

मामले के नौ और अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। लालपुर पांडेयपुर थाने में गत सात अप्रैल की सुबह 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया गया था। अब तक 11 में से दो अज्ञात आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब नौ अज्ञात आरोपियों की पहचान में लगी है। होटल, रेस्टोरेंट और स्पा के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

पीड़िता के बयान, सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार को मामले के 14वें आरोपी राज खान को गिरफ्तार किया गया था। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि अब तक 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य अज्ञात को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें