फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: सोनभद्र में दो लोगों की मौत... सड़क पर खून ही खून, हादसे के बाद वाहन लापता; खोज रही पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 10:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर मुड़ीलाडीह गांव के समीप नन्हकूराम पीजी कॉलेज के मोड़ के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई।

विज्ञापन


बाइक सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह पटेल (29) पुत्र चंद्रशेखर पटेल और रामसूरत पटेल (52) पुत्र तिलकधारी के रूप में हुई है। दोनों कुसुम्हा गांव थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के निवासी थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लोढ़ी भेज दिया गया। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें