Varanasi News: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मकान के प्रथम तल पर रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यहां फंसे लोगों को बचाने के लिए पड़ोसियों ने हैंडपंप के पानी से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, लल्लापुरा निवासी मुरारी पुत्र शीतला प्रसाद के मकान के चाैथे फ्लोर पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्रथम तल तक फैल गई। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान कमरे में रखा गैस सिलिंडर अत्यधिक गर्म होने के कारण फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।