वाराणसी में सात नवंबर को काली महाल की मस्जिद से विरोध जुलूस उठाया जाएगा। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि यह जुलूस इमाम रजा के इरान स्थित रौजे पर हुई बमबारी के विरोध में उठाया जाता है।
विज्ञापन
रूस के तत्कालीन शासक जार ने आज से 100 साल पहले इमाम रजा के रौजे पर बमबारी करवाई थी। हर साल अंजुमन हैदरी विरोध स्वरूप जुलूस उठाती है। जुलूस काली महाल से उठकर मदरसा ए इमानिया जाता है। वहां पर मजलिस होगी और अंतिम में जुलूस करारा हाउस जाकर ठंडा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिया मुसलमानों के 11वें इमाम हसन अस्करी की पैदाइश के जश्न की महफिलें होंगी।