फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के नए डीएम बने एस. राजलिंगम: तमिलनाडु के युवा आईएएस के नाम पर थी चर्चा, छह अन्य आईएएस के तबादले

Sat, 05 Nov 2022 07:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जिलाधिकारी का पद करीब एक महीने से खाली है। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को जिलाधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी देर रात तक  तबादला सूची को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन
वाराणसी के नए जिलाधिकारी एस राजलिंगम - फोटो : a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने भारतीय  प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तबादला सूची में कुशीनगर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वाराणसी सहित पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत रखा गया है।

वाराणसी में जिलाधिकारी का पद करीब एक महीने से खाली है। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को जिलाधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी देर रात तक  तबादला सूची को अंतिम रूप देने में लगे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  तबादला सूची को मंजूरी दे दी है। तबादला सूची अधिकृत रूप से शनिवार को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें