फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिकारियों के भरोसे तीन घंटे चला कार्यालय, नहीं दिखे बिजली कर्मचारी; प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Fri, 23 May 2025 05:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों की नाराजगी जारी है। बहिष्कार के दूसरे उपकेंद्राें पर अधिकारी ही विभाग को संभालते नजर आएं। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कार्यालय का कामकाज अधिकारियों के भरोसे ही चला। यहां कर्मचारी नहीं दिखे।
विज्ञापन
निजीकरण को लेकर कर्मचारियों ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर दूसरे दिन उपकेंद्रों पर दिखा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कार्यालय का कामकाज अधिकारियों के भरोसे ही चला। यहां कर्मचारी नहीं दिखे। उधर कर्मचारियों ने भिखारीपुर एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि अगर 28 तक मांगें पूरी नहीं की गई तो 29 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


निजीकरण के विरोध में 21 से 28 मई तक बिजली कर्मियों ने हर दिन दोपहर में 2 से 5 बजे तक कार्यालयों में काम न करने का निर्णय लिया है। विरोध के दूसरे दिन गुरुवार को मंडुवाडीह, चांदपुर, नरिया, भिखारीपुर, भेलूपुर सहित अन्य जगहों पर दोपहर में कर्मचारी नहीं दिखे। 

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आईपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री और चेयरमैन पावर काॅरपोरेशन की ओर से झूठा आंकड़ा देकर जनता और सरकार को गुमराह किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने बताया कि विभाग के 87 अभियंताओं और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर हमें डराया जा रहा है लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। हमारी मांगे पूरी होने तक यह धरना और हमारी नाराजगी जारी रहेगी।

मायाशंकर तिवारी, संदीप कुमार, अंकुर पांडेय ने कहा कि संघर्ष समिति की हड़ताल करने की अभी कोई नोटिस नहीं दी गई है, लेकिन पावर काॅरपोरेशन के चेयरमैन की ओर से मुख्य सचिव को और शासन के बड़े अधिकारियों को पत्र भेज कर गुमराह किया जा रहा है कि बिजली कर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस दौरान नीरज बिंद, वेदप्रकाश राय, संतोष वर्मा, विजय सिंह, रमाशंकर पाल, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें