फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के काशी के लिए तीन बुनकर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार वर्ष 2020-21 का चयन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर भदोही के सैंपल नमूने लिए गए।
विज्ञापन

चयन समिति ने काशी के राकेश के साड़ी सैंपल को सिल्क बनारसी साड़ी रंगक्राफ्ट डिजाइन मल्टीकलर और हाथ की बुनाई के लिए प्रथम पुरस्कार, गणेश प्रसाद मौर्य के सैंपल हैंगिंग दरी के लिए द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार कमलेश के सैंपल स्टोल के लिए दिया। अधिकारियों के अनुसार परिक्षेत्रीय प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 20 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय पुरस्कार पर 10 हजार नगद व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के सहायक आयुक्त नितेश धवन ने बताया कि चयनित नमूनों को कानपुर भेजा जाएगा। वहां राज्य पुरस्कार के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। चयन समिति में संयुक्त निदेशक उद्योग, यूपिका के क्षेत्रीय प्रबंधक, बुनकर सेवा केंद्र के प्रभारी अधिकारी, राज्य हथकरघा निगम के आरएमएस और जिलाधिकारी द्वारा नामित दो बुनकर सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें