फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गर्मी और लू से 74 लोगों की मौत, इनमें 20 मतदान कर्मी और होमगार्ड

Sat, 01 Jun 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में शुक्रवार को 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें चुनाव ड्यूटी में लगे तीन सहित 13 लोगों की मौत वाराणसी में हुई है।
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी, तपिश और लू से वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में शुक्रवार को 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें 20 मतदान कार्मिक और होमगार्ड हैं। सब सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। अकेले मिर्जापुर में ही आठ होमगार्ड सहित 24 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अलग-अलग जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इसी बीच मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी में लगे तीन सहित 13 लोगों की मौत वाराणसी में हुई है। इसमें सहायक अध्यापक, काशी विद्यापीठ का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी और होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


सोनभद्र में भी तीन मतदान कर्मी और एक सुरक्षा कर्मी की मौत हुई है। चंदौली में दो पीठासीन अधिकारी और दो होमगार्ड सहित आठ को मौत हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें