फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जोनल अधिकारी, अवर अभियंता समेत तीन को नोटिस; IGRS की समीक्षा में गिरी गाज

Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईजीआरएस की समीक्षा के दाैरान अपर सचिव ने लापरवाह अफसर पर एक्शन ले लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सचिव परमानंद यादव ने गुरुवार को वीडीए सभागार में आईजीआरएस से जुड़े मामलों की समीक्षा की। जोनल अधिकारी, अवर अभियंता समेत तीन को नोटिस दिया। नियत समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण रिपोर्ट न देने वाले कार्मिकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


संपत्ति अनुभाग की रिपोर्ट सही नहीं मिलने पर प्रभारी अधिकारी संपत्ति को निस्तारण और दोषी कर्मचारी को नोटिस जारी कराया। 8 प्रकरणों में निस्तारण रिपोर्ट न देने वाले जोन-01 (शिवपुर एवं सिकरौल) के जोनल अधिकारी को 3 दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया। 

जोन-03 (चेतगंज) के अवर अभियंता ने एक प्रकरण में गलत रिपोर्ट दी थी। जिस पर 3 दिन में स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी, जोनल अधिकारी, कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी कि सात दिन पहले निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच की जाती है। 
विज्ञापन


उसकी फोटोग्राफ निस्तारण रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता से भी वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई के साथ विवरण रिपोर्ट में दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें