फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंत्री रवींद्र बोले- सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के लिए कानूनी प्रावधान भी है

Sat, 17 Jan 2026 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में में वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कहा कि सोशल मीडिया के युग में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑनलाइन एप का डाउनलोग करते वक्त उसके सुरक्षा मानकों को जान लें।
विज्ञापन
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सोशल मीडिया के नकारात्मक पहलू भी हैं। दुरुपयोग करने वाला नकारात्मकता ही फैलाता है, उस पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है। ये बात प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार कैबिनेट मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बीएचयू में कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारिता विभाग में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के कई शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए और आगामी तीन दिनों में कुल 200 से ज्यादा शोध पत्र रखे जाएंगे। मुख्य अतिथि मंत्री रवींद्र जायसवाल ने मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए हाल की नेपाल दुर्घटनाओं का हवाला देकर संवेदनशील रिपोर्टिंग की आवश्यकता बताई।

नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया पारंपरिक पत्रकारिता के मूल्यों को तोड़ रहा है और सूचना प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। तथ्य और सत्य के स्थान पर अफवाहें और भ्रामक सूचनाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल उपाध्याय ने कहा कि अब सोशल मीडिया से राजनीतिक गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। एआई की भाषा, प्रिंट मीडिया के भविष्य और तकनीक के साथ भाषा के संतुलन के सही तालमेल से पत्रकारिता अधिक प्रभावी बन सकती है।

बीएचयू मंच कला संकाय की सहायक आचार्य को मिला सेवा श्री सम्मान
बीएचयू मंच कला संकाय की सहायक आचार्य डॉ. सुप्रिया शाह को सहजानंद सरस्वती सेवा श्री सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। सम्मान की प्राप्ति पर डॉ. शाह ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का अनुभव है। 

डॉ. शाह को यह सम्मान डॉ. श्वेता राय, संस्थापक निदेशक, स्वरात्मिका फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में प्रदान किया गया। इस अवसर पर राम बहादुर राय (पद्म भूषण), अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, अशोक भगत (पद्मश्री) तथा अनेक प्रतिष्ठित विद्वान उपस्थित रहे। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति, सेवा एवं राष्ट्र-निर्माण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें