फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवाला फिश मार्केट की तर्ज पर शिफ्ट होंगी मांस-मछली की दुकानें, कारोबारियों से संवाद; जानें खास

Mon, 08 Jun 2026 11:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में शहर के भीतर संचालित मांस और मछली की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर में जमीन चिह्नित की गई है। आधुनिक सुविधाओं वाले बाजार विकसित होने के बाद कारोबारियों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम उनसे संवाद भी करेगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर यातायात व्यवस्था वाला बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की योजना के तहत शहर की सीमा के भीतर संचालित मांस और मछली की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से शहर के बाहर विकसित किए जाने वाले विशेष बाजारों में स्थानांतरित किया जाएगा। इन कारोबारियों को शिवाला स्थित फिश मार्केट की तर्ज पर विकसित आधुनिक बाजारों में जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद पांच स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इनमें रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक बाजार विकसित किए जाएंगे। इसके बाद शहर के भीतर संचालित मांस और मछली की दुकानों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इन प्रस्तावित बाजारों की ड्राइंग और डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बाजारों में स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कारोबारियों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कारोबारियों की सहमति और सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि स्थानांतरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

गौरतलब है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के नेता अमरदेव यादव के नेतृत्व में मांस और मछली कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर अशोक कुमार तिवारी से मुलाकात की थी। इस दौरान कारोबारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आशंकाओं से मेयर को अवगत कराया था। मेयर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया था। नगर निगम का मानना है कि इस पहल से शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, यातायात दबाव कम होगा और कारोबारियों को भी एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त व्यापारिक वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें