फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : C ग्रेड का दाग धुला, A तक नहीं पहुंच पाया काशी विद्यापीठ, मिला B++; दोबारा करेंगे मूल्यांकन की अपील

Sat, 19 Oct 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को बी++ ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे पहले आये रिजल्ट में ग्रेड सी मिला था। आपको बता दें, जब नैक की टीम परिसर का दौरा कर रही थी, तब उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार ग्रेड बेहतर होगा। बेहतरी के बाद उत्साह है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड का दाग तो धुल दिया है, लेकिन ए ग्रेड तक नहीं पहुंच सका। विश्वविद्यालय को बी++ नैक ग्रेडिंग और सीजीपीए स्कोर 2.91 मिला है। ग्रेड की वैधता अगले पांच साल तक रहेगी। इसके पहले विद्यापीठ सी ग्रेड के विश्वविद्यालय में था। नैक निरीक्षण खत्म होने के 10 दिन बाद शनिवार को रिजल्ट आया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने कहा कि काशी विद्यापीठ अपना सी ग्रेड वाला दाग धुलने में सफल रहा। नैक बंगलूरू से मिली सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय ने तीन स्तर की छलांग लगाई है। फिर, भी यहां के अध्यापकों और कर्मचारियों का कहना है कि ग्रेड और बेहतर आना चाहिए था। इसलिए, परिसर में एक बार फिर से अपील करने की आवाज सुनाई पड़ रही है। हम ए++ या ए+ के लिए आशान्वित थे। ए+ ग्रेड पाने से बहुत थोड़े अंतर से चूक गए।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पिछली नैक ग्रेडिंग 2018 में मिली थी और इसकी वैधता सिंतबर 2023 में ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद से विद्यापीठ लगातार ए ग्रेड के लिए जोर लगा रहा था। कैंपस में तैयारियां जोरों पर थी। राज्यपाल के निरीक्षण के बाद तैयारी आधी-अधूरी रहने पर दो बार नैक मूल्यांकन टीम का दौरा टल गया, लेकिन इसी महीने 7, 8 और 9 अक्तूबर को बंगलूरू से आई नैक की टीम ने गहन निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार टला था विद्यापीठ में नैक का मूल्यांकन
इसी साल 4-6 जून को नैक का मूल्यांकन प्रस्तावित था, लेकिन लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने की वजह से नैक का मूल्यांकन टल गया था। नैक टीम द्वारा 2 से 4 सितंबर तक मूल्यांकन की तारीख प्रस्तावित की गई थी।

तैयारी अधूरी होने के चलते दौरा स्थगित कर अक्तूबर में तारीख दी गई। फिर 30 सितंबर को नैक की तैयारियों के मद्देनजर राज्यपाल के ओएसडी डॉ. पंकज एल जानी ने बैठक की। राज्यपाल को पूरी रिपोर्ट दी गई। इसके बाद 7 से 9 अक्तूबर तक नैक का मूल्यांकन हुआ।

ऐसे होती है ग्रेडिंग
3.51–4.00 ए++ ग्रेड
3.26–3.50 ए+ ग्रेड
3.01-3.25 ए ग्रेड
2.76–3.00 बी++ ग्रेड
2.51-2.75 बी+ ग्रेड
2.01-2.50         बी ग्रेड
1.51-2.00         सी ग्रेड
1.50 से कम     डी या मान्यता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें