मेयर ने इंटरलाॅकिंग का किया लोकार्पण
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 01 लहरतारा बौलिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इसकी लागत 1 लाख 69 हजार हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्षद संजू सरोज, कमलेश पासी, राकेश जायसवाल, दीनदयाल गुप्ता मौजूद रहे। उधर, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड जंगमबाड़ी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की।
परियोजनाओं पर जनसूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य
वीडीए की अवस्थापना निधि की परियोजनाओं पर जनसूचना का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। यह आदेश वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने दिया है। कहा कि बोर्ड पर पूरी सूचनाएं होनी चाहिए। इसकी माॅनीटरिंग खुद करेंगे। उन्होंने काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को कहा है। सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं। समयसीमा का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निविदा प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं।
अवैध निर्माणों का शमन आवेदन दाखिल कराएं
वीडीए के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने शुक्रवार को शिवपुर और सिकरौल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवैध निर्माणों को रुकवाते हुए जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्माणों के शमन आवेदन जमा कराते हुए प्राथमिकता से जमा कराएं। हरहुआ से सिंधौरा रोड तक रिंग रोड के दोनों तरफ, हरहुआ से वरुणा नदी के दोनों तरफ रिंग रोड एवं हरहुआ से जेल रोड होते हुए वीडीए कार्यालय तक निरीक्षण किया। उन्होंने कुल 23 निर्माणों का निरीक्षण किया।