फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सदन में उठाई जाएंगी प्रताड़ना से जुड़ीं समस्याएं, भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने दिया आश्वासन

Mon, 26 Jan 2026 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज से जुड़े डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित हुए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ से संबद्ध अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में रविवार को चंद्रा चाैराहा स्थित एक लॉन में प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह हुआ। यहां कई जिलों से आए सराफा कारोबारियों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। 

विज्ञापन


संगठन के विस्तार के लिए 40 जिलों के जिलाध्यक्षों और 24 प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा, विधायक मोहन वर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। 

समारोह में वक्ताओं ने कानून के दुरुपयोग पर गहरा रोष व्यक्त किया। व्यापारियों का तर्क है कि कानून की आड़ में पुलिस अक्सर उन स्वर्णकारों को प्रताड़ित करती है जो अनजाने में पुराना सोना खरीदते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने कहा कि छोटे कारीगरों और ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं पर भी हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ और प्रदेश महामंत्री शैलेष वर्मा ने आए दिन सराफा व्यापारियों के साथ होने वाली लूट व हत्या की घटनाओं को देखते हुए सरकार से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठाई। 

मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने समाज को आश्वासन दिया कि स्वर्णकार समाज देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है। सुरक्षा या कानूनी प्रताड़ना से जुड़ी समस्याएं सदन (विधानसभा) में उठाई जाएगी। संचालन घनश्याम सेठ ने किया। इस अवसर पर राजेश सेठ, सतीश वर्मा, पंचम सेठ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें