नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मलिन बस्तियों में सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी योजनाओं पर संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया।
नेहरू स्टेडियम से 10 किलोमीटर की साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया, वहीं पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं परेड कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, पोषण पुनर्वास केंद्र, जिला कारागार एवं बाल सुधार गृह में मरीजों, बंदियों और बच्चों को फल, मिष्ठान एवं भोजन वितरित किया गया।
जनपद के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई तथा मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टरगण, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।