वर्तमान में एक परिचित के निवास पर शरण ली है। परिवार के अनुसार, अभिनव सुरक्षित हैं। निरंतर संपर्क में हैं, फिर भी अनिश्चित परिस्थितियों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सात दिनों में अभिनव का वापसी टिकट दो बार रद्द हो चुका है। उड़ानों के निरंतर निरस्तीकरण और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण फिलहाल उनकी वापसी की तिथि निश्चित नहीं हो पा रही है। परिवार भारतीय दूतावास से संपर्क साधने की तैयारी में है।