Varanasi News: सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने जिले में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। जल्द ही एक विशेष काशी दर्शन एसी ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसमें 1199 रुपये में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लेकर गंगा आरती और नौका विहार तक का आनंद लोग ले सकते हैं।
पर्यटकों को कैंट से बस मिलेगी। यहां से बस अस्सी जाएगी। गंगा अरती के बाद पर्यटक अस्सी से दशाश्वमेध तक नौका विहार कर सकेंगे। फिर वापस अस्सी घाट आकर शहर के अन्य हिस्सों में जाएंगे। सबसे अंत में सारनाथ फिर यहां से कैंट छोड़ देगी। सेवा में दो बसें होंगी। इसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी करेगी।
अगस्त में इसको शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए यह पैकेज 899 रुपये का होगा, जबकि तीन साल तक के बच्चे इसमें निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। काशी दर्शन सेवा में उन स्थानों का चयन किया जा रहा है, जहां लोग सबसे ज्यादा जाना चाहते है। यह पैकेज पर्यटकों को एसी बस में आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगा।