फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: अस्पताल के लेबर रूम में तीमारदार और नर्सिंग अफसर में हाथापाई, महिला बोली- मुंह तोड़ दूंगी...; जानें मामला

Sat, 26 Jul 2025 06:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लेबर रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला तीमारदार और नर्सिंग अफसर में हाथापाई होने लगी। भीड़ में किसी ने सुरक्षाकर्मियों को बुला दिया। इस मामले में एमएस को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग के लेबर रूम में शुक्रवार की सुबह एक महिला मरीज के साथ आई तीमारदार और नर्सिंग ऑफिसर के बीच जमकर हाथापाई हुई। महिला डॉक्टर के रात भर मरीज को न देखने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाती रही, वहीं ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर ने तीमारदार पर पिटाई का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक, सुरक्षा अधिकारी और विभागाध्यक्ष से भी की गई है।

विज्ञापन


अस्पताल परिसर में एमसीएच विंग में शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर आई महिला नर्सिंग आफिसर नवनीत और एक महिला के साथ वहां मौजूद तीमारदार के बीच इलाज को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। नवनीत ने एमएस को लिखे शिकायती पत्र में बताया कि सुबह वह ड्यूटी पर आई तो एक मरीज की तीमारदार को परेशान देख, उनसे कारण पूछने गई। 

इस पर तीमारदार ने बताया कि रात से मरीज को भर्ती नहीं किया गया, जबकि कई बार बातचीत कर चुकी है। नवनीत ने बताया कि महिला को डॉक्टर से बातचीत करने की सलाह दी गई। इसके बाद महिला तीमारदार गुस्से में आ गई और हाथापाई करने लगी। इससे उसका चश्मा टूट गया है। यह पूरी घटना वीडियो में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजा वीडियो
नर्सिंग आफिसर ने शिकायत के साथ अधिकारियों को वीडियो भेजा है। इसमें महिला तीमारदार यह बोलते नजर आ रही है कि रात 1 बजे एमसीएच विंग में आने के बाद भी रात भर मरीज को परेशान किया गया। उसके मरीज को रात से भर्ती नहीं किया गया और अब बोल रहे लेकर जाओ। घटना का वीडियो बनाने वाले पर भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें