एसीपी सुरक्षा रहे अंजनी कुमार राय को सचिवालय सुरक्षा लखनऊ और एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव को कुशीनगर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया। सहायक सेनानायक सीतापुर अवधेश कुमार विश्वकर्मा, गोरखपुर से प्रशांत सिंह, फतेहपुर से वीर सिंह, गौतमबुद्धनगर से अनिल कुमार पांडेय, आजमगढ़ से अनिल कुमार वर्मा, प्रयागराज से विमल किशोर मिश्रा को वाराणसी में तैनाती मिली।