फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 'एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल', काशी में बोले एके शर्मा- अभियान से लें प्रेरणा

Sat, 25 Jul 2026 07:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिनोंदिन बढ़ रहा है। एलिवेटेड कॉरिडोर भी इसी तरह देश का मॉडल बनेगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रहे। नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने विकास का एक नया अध्याय लिखा है। काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रिंग रोड, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, रोपवे, बनास डेयरी सहित अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में स्वच्छता को सबसे ज्यादा महत्व देने वाले दो महान व्यक्तित्व हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने स्वयं काशी की गलियों में झाड़ू लगाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सनातन काशी की गरिमा, विरासत और विकास को इतनी प्राथमिकता दी। काशी सहित पूरा देश उनके दूरदर्शी नेतृत्व से लाभान्वित हो रहा है।

वार्ड प्रवास कार्यक्रम जनता से सीधा संवाद का माध्यम : नगर विकास मंत्री ने कहा कि वार्ड प्रवास कार्यक्रम केवल एक स्वच्छता अभियान ही नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। इसके जरिये नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा। 

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि समस्या छोटी हो या बड़ी, सभी का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके बाद नगर विकास मंत्री, जगदीश पटेल और विधायक ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। इस मौके पर पार्षद अनंत राज गुप्ता, पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता रहे।

सीवर के चेंबर, नाली और गली पिट टूटे मिले, ठीक कराने को कहा : प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ रविवार को सूर्यकुंड वार्ड से हुआ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के साथ ही वार्ड का निरीक्षण भी किया। गलियों और सूर्यकुंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान कई जगह कूड़े का ढेर दिखा। सीवर के चेंबर, नाली और गली पिट टूटे मिले। 
विज्ञापन

काशी में नवाचार, तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन 
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि काशी में नवाचार और तकनीक से बेहतर भीड़ प्रबंधन होगा। काशी की पहचान उसकी प्राचीन संस्कृति, संकरी गलियों और धार्मिक विरासत से है इसलिए विकास का प्रत्येक मॉडल ऐसा होना चाहिए जो विरासत संरक्षण और आधुनिक नगरीय प्रबंधन के बीच संतुलन स्थापित करे। 

वह रविवार को कैंटोमेंट स्थित होटल में सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर टीएमएफ के कार्यकारी कार्यक्रम निदेशक प्रसन्ना गणेश और सिटीज एंड सोसाइटीज की निदेशक कैथी नोथस्टाइन ने विचार रखे।

सुविधाएं बढ़ाने पर जोर : मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि ऐसा मॉडल विकसित किया जाना चाहिए जो विरासत संरक्षण, नागरिक सुविधा और आधुनिक शहरी प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करे।

शहरी परिवहन के प्रभावी समाधान की दिशा में पहल: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि बनारस की तंग गलियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों तथा लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए नवाचार आधारित समाधान अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें