फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:पांच से आठ घंटे कटी बिजली, नौ हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को पांच से आठ घंटे बिजली कटौती हुई। इससे शहर की लगभग आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही। नगर निगम उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर नंबर दो की इनकमिंग केबल सुबह 11 बजे खराब हो गई। इस वजह से जयप्रकाश नगर, सोनिया, औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों के करीब चार हजार उपभोक्ता बिजली के लिए तरस गए। सुबह 11 बजे कटी बिजली शाम चार बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं, मच्छोदरी उपकेंद्र से संबंधित मैदागिन और टाउनहाॅल एरिया में तार टूटने से आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मैदागिन में सुबह साढ़े आठ बजे कटी बिजली शाम साढ़े चार बजे बहाल हुई। उधर, टाउनहॉल एरिया में ट्रांसफार्मर का डीओ जलने से दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली बाधित रही। हरहुआ उपकेंद्र के औसानपुरा गांव में भी रात में तीन घंटे बिजली नहीं आई। रात साढ़े सात बजे जला ट्रांसफार्मर रात नौ बजे ठीक हुआ। उसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। इससे करीब 5 हजार आबादी परेशान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें