फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:समय से नहीं दिया जवाब, विश्वविद्यालय बुलाए गए 171 कॉलेजों के प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शिक्षक, छात्र संख्या सहित अन्य संसाधनों की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से मांगी गई थी। समय सीमा 23 अप्रैल बीतने के बाद भी 171 कॉलेजों ने ये अहम जानकारियां नहीं दी हैं। ऐसे सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को विश्वविद्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय से देश भर के राज्यों में 577 कॉलेज संबद्ध हैं। शासन स्तर से सभी कॉलेजों को अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण पोर्टल पर डीसीएफ (डाटा कैप्चर फार्मेट) और टीआईएफ (टीचर इनफार्मेशन फार्म) का डेटा अपलोड करने को कहा गया था। इसमें कुलसचिव के स्तर से कई बार कहने के बाद भी 406 कॉलेजों ने ही जानकारी अपलोड की है। 171 कॉलेजों ने डाटा अपलोड नहीं किया। इसमें गोरखपुर, वृंदावन, हापुड़, कन्नौज के साथ ही बिहार, राजस्थान सहित अन्य जिलों के कॉलेज शामिल हैं। कुलसचिव राकेश कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को कुलपति की मौजूदगी में पाणिनी भवन सभागार में प्राचार्यों को पोर्टल पर डेटा अपलोड करने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें