फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi news: दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान की वाराणसी में लैंडिंग, सहमे 170 यात्री, सामने आई ये वजह

Tue, 20 Jun 2023 09:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एयर इंडिया का विमान एआई 211 दिल्ली से 170 यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए उड़ा। काठमांडू हवाई क्षेत्र में विमान पहुंचा तो पता चला कि मौसम खराब था और विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
एयर िंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से काठमांडू जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान रात 9:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में कुल 170 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक का कहर: गर्मी बनी लोगों का काल, आजमगढ़ में 12 घंटे में 10 की मौत, तेज बुखार और उल्टी से पीड़ित लोग

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान एआई 211 दिल्ली से 170 यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए उड़ा। काठमांडू हवाई क्षेत्र में विमान पहुंचा तो पता चला कि मौसम खराब था और विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इस कारण विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण विमान डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा गया। मौसम ठीक होने के बाद विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें