फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का चुनाव बना ‘होम क्वारंटीन’ में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। दिसंबर में संभावित पंचायत चुनाव की घोषणा के चलते गांवों में बाहर से आने वालों पर होम क्वारंटीन का दबाव नहीं बन पा रहा है। इसके चलते ग्राम निगरानी समितियां भी केवल खानापूर्ति कर रही हैं। वहीं ग्राम प्रधान भी अपने वोट की राजनीति के कारण लोगों पर दबाव नहीं बना रहे हैं। कागज पर दावा है कि लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। लेकिन हकीकत यह है कि बाहर से आए लोग गांवों में खुलेआम टहल रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी के ट्विटर पर भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

चोलापुर विकास खंड में जिम्मेदार अधिकारी के पास बाहर से आने वालों का कोई आंकड़ा नहीं है। जबकि इधर हजारों लोग मुंबई, अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली समेत अन्य जगहों से वापस आए हैं। इन्हें जांच के बाद होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है। वहीं ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन भी ग्राम पंचायतों में नहीं हो पा रहा है। चोलापुर ब्लॉक में पिछले एक पखवारे में आधा दर्जन से अधिक लोग कोरोना पीडि़त मिले हैं। जहां पर पुलिस ने हॉटस्पॉट बनाया है वहां पर भी लोग घूम और टहल रहे हैं। यहां ना तो लोग मास्क लगाते हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है। इससे यहां संक्रमण का खतरा ज्यादा बना है। वहीं स्थानीय लोग इससे दहशत में हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी के ट्विटर पर भी कर चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें