फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय लोकतंत्र के संस्थापक प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे। वे विश्व के महान लोकतंत्रवादी नेता थे। मात्र इसलिए नहीं कि वह विश्व के विशालतम लोकतंत्र के संस्थापक नेता थे बल्कि इसलिए कि लोकतंत्र को मजबूती देने वाली अनेक महान संस्थाओं के भी संस्थापक थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन श्रद्धांजलि के दौरान प्रो. सतीश कुमार राय और विजय शंकर पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए। संयोजन और संचालन बैजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान विजय शंकर मेहता, अशोक कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, कल्पनाथ शर्मा, अशोक सिंह, आनंद मिश्रा, गणेश शंकर पांडेय, दिग्विजय सिंह, अभिषेक, सतीश, रतन आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें