फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना यीशु के आगमन का दूसरा रविवार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु के आगमन पर्व के दूसरे रविवार को शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीही वर्ग के लोग रविवार को प्रभु यीशु की आराधना में लीन नजर आए। कैंटोंमेंट, रामकटोरा, सिगरा आदि विभिन्न क्षेत्र के चर्चों में सुबह से ही मसीह समाज के लोग पहुंचने लगे। आगमन काल की शुरुआत के साथ ज्यादातर गिरजाघरों में बाइबल पाठ शुरू हो चुका है। कैंटोंमेंट स्थित महागिरजाघर समेत सेंट थॉमस चर्च, सेंट पॉल चर्च, लाल चर्च, रामकटोरा चर्च, यीशु माता मंदिर, सेंट बेटलफुल गोस्पेल चर्च आदि में प्रभु यीशु की महिमा के गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

फादर रोजलीन राजा कहते हैं कि क्रिसमस पूर्व पड़ने वाले चार रविवार का मसीही समुदाय में खास महत्व है। इस दौरान सभी चर्च में वहां की कलिसिया की ओर से प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में उत्सव मनाया जाता है। जो क्रिसमस के दिन अपने पूरे रंग में होता है। कोरोना के कारण प्रार्थना सभा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सबने प्रभु यीशु से जल्द से जल्द समाज के नागरिकों को मुक्ति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें