फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य कारोबार में अवैध क्रियाकलापों पर सहायक निदेशक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मत्स्य व्यापार में अवैध क्रियाकलापों व वसूली किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य से जवाब तलब किया है। अवैध कामों में शामिल लोगों पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र सिंह को आरोप पत्र जारी कर सात दिन में जवाब देने की मोहलत दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सहायक निदेशक मत्स्य को जारी आरोप पत्र में पूछा है कि ग्राम रमना, ग्राम उंदी व कैंट स्थित बांग्ला नंबर 51 में अवैध रूप से मत्स्य व्यापार किया जा रहा है। प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियां बेची जा रही हैं। इसके साथ ही ग्राम उंदी में ये प्रतिबंधित मछलियां पट्टे के तालाब में पाई गई हैं। इससे प्रतीत होता है कि अवैध मछलियों का पालन रोकने की कोई कार्यवाही सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा नहीं की गई। इस घटना के बाद भी उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
पुलिस कार्यवाही के बाद भी सहायक निदेशक मत्स्य ने अपने स्तर से कोई इंफोर्समेंट की कार्यवाही नहीं की। वाराणसी में पकड़ी गई प्रतिबंधित मछलियां किस-किस मत्स्य निरीक्षक के क्षेत्र से संबंधित है, उनके नाम व पदनाम, संबंधित क्षेत्र में तैनाती अवधि आदि की भी सूचना भी नहीं दी गई। जिम्मेदार मत्स्य निरीक्षकों पर भी अब तक कोई कार्यवाही भी प्रस्तावित नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जवाब के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें