इस मामले में भुक्तभोगी ने कोर्ट का सहारा लिया। आदेश पर सिगरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। 2019 में यह पता चला किया 2016 में मिला लाइफ पालिसी बॉन्ड फर्जी है।
Varanasi News: एचडीएफसी रथयात्रा ब्रांच के जूनियर मैनेजर हेड शशांक कक्कड़ के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सिगरा थाने में रविवार को सात लाख रुपये धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित वाराणसी इंक्लेव काॅलोनी निवासी भरत कुमार शर्मा की तहरीर के अनुसार एचडीएफसी बैंक रथयात्रा ब्रांच में जूनियर मैनेजर हेड शशांक कक्कड़ से एक मित्र के जरिये पहचान हुई। शशांक ने मेरा चार बैंक खाता खुलवाया। चारों में रुपये जमा किए।
इस बीच शशांक ने लाइफ पालिसी बॉन्ड दिलाया। 11 जुलाई 2015 व 26 फरवरी 2016 के बीच विभिन्न तिथियों पर बॉन्ड लिया गया। सभी बॉन्ड के नाम पर शशांक ने विभिन्न खातों से बगैर पूछे पांच लाख रुपये निकाल लिए। इस बीच दो लाख रुपये नकदी उधार के तौर पर लिए। कुल सात लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
शशांक ने कहा कि अपने बॉन्ड से तीन साल के अंदर कभी भी रुपये ले सकते हैं। जरूरत पर 15 दिसंबर 2019 को बैंक पहुंचा तो मालूम चला कि बॉन्ड लाइफ फर्जी है। इसमें कोई रुपया नहीं जमा है। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।