फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुनहगार को कानून के शिकंजे में लाकर सजा दिलवाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गाजीपुर स्थित सनबीम स्कूल में हुए हत्याकांड में मृत छात्र आदित्य वर्मा के यूसुफपुर स्थित आवास पर सोमवार को आठवें दिन आल इंडिया स्वर्णकार एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के नेताओं ने पहुंच कर संवेदना प्रकट की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने मृतक के पिता शिवजी वर्मा से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से काल कर पुलिस अधिकारियों से मामले में हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। गुनहगारों को कानून के शिकंजे में लाकर सजा दिलवाई जाएगी। इस मौके पर आल इंडिया स्वर्णकार एसोसिएशन वाराणसी के जिलाध्यक्ष अविनाश सेठ, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महामंत्री विनोद वर्मा, मन्नू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



मृत छात्र के माता-पिता ने सीएम से लगाई गुहार

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सनबीम स्कूल गाजीपुर के छात्र आदित्य वर्मा हत्याकांड मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गया है। मृत छात्र के पिता शिवजी वर्मा और माता गुड़िया देवी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रविवार को गोरखपुर जाकर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलीं। उन्होंने हत्याकांड से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें