फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : 6.32 करोड़ रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, मऊ का रहने वाला है शातिर; नोएडा में छिपा था

Mon, 02 Dec 2024 12:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : नाेएडा में छिपे शातिर आरोपी के खिलाफ वाराणसी और मऊ जिले के थाने में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश काफी दिनों से थी। सर्विलांस की मदद से पता लगा कि सागर नोएडा के सेक्टर-77 में मौजूद है। अब पुलिस को सागर के पिता नरेश तानवानी और भाई रोहित तानवानी की तलाश है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सागर तानवानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक थाने की पुलिस ने छह करोड़ 32 लाख 74 हजार 936 रुपये की धोखाधड़ी के एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी, बहादुरगंज रोड निवासी सागर तानवानी के रूप में हुई है। सागर के खिलाफ कमिश्नरेट के चौक थाने और मऊ के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सागर के पिता नरेश तानवानी और भाई रोहित तानवानी की तलाश है।

विज्ञापन


एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि कालीमहाल, सरायगोवर्धन निवासी सैय्यद शवाब हैदर ने तीन सितंबर 2024 को चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सैय्यद शवाब हैदर के अनुसार सागर तानवानी ताराधाम कॉलोनी, आकाशवाणी में अपने पिता और भाई के साथ मेसर्स साईं इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान और लिक्विडेशन प्रोडक्ट के ब्रोकरेज का काम करता था। 

मोबाइल खरीद कर और उधार लेकर सैय्यद शवाब हैदर को सागर और उसके परिजनों ने लगभग दो करोड़ 98 लाख 13 हजार 932 रुपये की चपत लगाई। इसी तरह से मऊ के सिंधी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार को उसने लगभग 39 लाख सात हजार 847 रुपये की चपत लगाई। इसी तरह से धोखाधड़ी से संबंधित कुछ अन्य मामले भी प्रकाश में आए।
विज्ञापन


चौक थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना सब इंस्पेक्टर कुमार गौरव सिंह को सौंपी गई। सब इंस्पेक्टर ने सागर और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से पता लगा कि सागर नोएडा के सेक्टर-77 में मौजूद है। इस पर इंस्पेक्टर चौक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर कुमार गौरव सिंह व शुभम शर्मा की टीम ने सागर तानवानी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि सागर के पिता और भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें