फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 365 दिन में 238 दिन का होगा शैक्षणिक दिवस, सबसे ज्यादा 5 छुट्टियां मार्च में; देखें पूरी लिस्ट

Sun, 04 Jan 2026 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिला विद्यालय निरीक्षक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मई और दिसंबर महीने में सबसे कम छुट्टी है। वहीं, सबसे ज्यादा छुट्टी मार्च महीने में मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 15 दिन बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
स्कूलों में छुट्टियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस साल की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस पूरे वर्ष में सबसे ज्यादा 5 छुट्टियां मार्च में मिलेंगी। इसके पहले जनवरी, अगस्त और नवंबर में भी चार छुट्टियां होंगी। विभागीय सूची के अनुसार सबसे मई और दिसंबर में सबसे कम एक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नववर्ष पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सूची जारी हुई। अवकाश शासन की ओर से निर्धारित है। इनके अनुसार ही पूरे शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार साल के 365 दिनों में 238 दिन शिक्षण या कार्य दिवस है। 112 दिन रविवार या ग्रीष्मावकाश या अन्य अवकाश हैं। 

15 दिन बोर्ड परीक्षा होगी। इन छुट्टियों में कुछ दिन जिला प्रशासन स्तर से भी छुट्टियां होंगी। जो इस सूची में शामिल नहीं है। 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस बीच 27 मई को बकरीद और 26 जून को मोहर्रम का अवकाश होगा।

विज्ञापन

तीन छुट्टियां रविवार को : विभागीय अवकाश सूची में पूरे साल में तीन छुट्टियां रविवार को हैं। एक फरवरी को संत रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और 8 नवंबर को दीपावली है।
विज्ञापन

छुट्टियों का कैलेंडर
  • 3 जनवरी - हजरत अली का जन्म दिवस
  • 14 जनवरी - मकर संक्रांति
  • 23 जनवरी - वसंत पंचमी
  • 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
  • 01 फरवरी - संत रविदास जयंती
  • 15 फरवरी - महाशिवरात्रि
  • 02 मार्च - होलिका
  • 04 मार्च - होली
  • 21 मार्च - ईद उल फितर
  • 26 मार्च - रामनवमी
  • 31 मार्च - महावीर जयंती
  • 03 अप्रैल - गुड फ्राइडे
  • 06 अप्रैल - ईस्टर -मंडे
  • 14 अप्रैल - डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
  • 01 मई - बुध पुर्णिमा
  • 04 अगस्त - चेहल्लुम
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 26 अगस्त - ईद-एमिलाद / बारावफात
  • 28 अगस्त - रक्षाबंधन
  • 04 सितंबर - श्री कृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 सितंबर - विश्वकर्मा पूज
  • 02 अक्तूबर - गांधी जयंती
  • 20 अक्तूबर - दशहरा
  • 08 नवंबर - दीपावली
  • 09 नवंबर - गोवर्धन पूजा
  • 11 नवंबर - भैयादूज / चित्रगुप्त जयंती
  • 24 नवंबर - गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें