उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाज हुए सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित अग्निवीरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल प्रदान किए गए। अग्निवीर स्वास्तिक छेत्री बेस्ट ऑल राउंडर, अग्निवीर एरिक लिम्बु द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन, अग्निवीर सुज्जल छेत्री फिजिकल में श्रेष्ठ, अग्निवीर रोनाल्ड राय ड्रिल में श्रेष्ठ, अग्निवीर कमल दुलाल फायरिंग में श्रेष्ठ, अग्निवीर परिवेश छेत्री रणनीति में श्रेष्ठ रहे।