फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट को प्लास्टिक मुक्त करने का दिया आदेश

Wed, 27 Jun 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह से मिलने पहुंचे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के नवागत जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सरकार और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। शहर की जाम की समस्या को लेकर वह बेहद गंभीर नजर आए।
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने की घोषणा की। भरोसा दिलाया कि वाराणसी को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्यालय में डिस्पोज न होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करें।

राइफल क्लब सभागार में डीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वाराणसी एक अंतरराष्ट्रीय महत्व की नगरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते लोगों की अपेक्षाएं और भी अधिक हैं। यहां केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


इसे स्मार्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय सेंटर के साथ साथ शिक्षा का हब बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य होगा की सभी योजनाओं को सही समय पर पूरा किया जा सके। वाराणसी में संचालित विकास परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों से वन टू वन बात की जाएगी।

पत्रकारों और विभिन्न प्रोजेक्ट्स में काम कर रही कार्यदायी संस्थाओं से भी सीधा संवाद किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान को गति देंगे। इससे पहले कोषागार में जिलाधिकारी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन

यह होंगी प्राथमिकताएं

लोगों से मिलते नए डीएम - फोटो : अमर उजाला
1. योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता 

2. सोशल मीडिया के जरिए जनता से सीधा संवाद 

3. जनसमस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण 

4. जाम से निजात, सफाई व्यवस्था बेहतर होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें