फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: पहली बार पटरी पर दौड़ी 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन, काशी से दिल्ली का सफर हुआ आसान

Tue, 17 Sep 2024 06:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi New Delhi Vande Bharat Express Train: पहली बार वाराणसी से प्रयागराज के बीच पटरी पर 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन दौड़ी। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन कैंट स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई तो हर- हर महादेव से पूरा ट्रेन गूंज उठा। 
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली 20 कोच की वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन सोमवार की शाम 4.15 बजे कैंट स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। गुलाब के फूलों से सजी वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। प्लेटफॉर्म संख्या एक से ट्रेन को जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों ने रवाना किया।

विज्ञापन


ट्रेन के सभी कोच में स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के लोग और अन्य यात्री समेत 1100 से अधिक लोग सवार हुए। रात में प्रयागराज से ट्रेन पुन: कैंट स्टेशन लौटी। इनॉगरल रन के तहत ट्रेन ने पहले दिन 248 किमी का सफर तय किया। बुधवार से 22415/22416 ट्रेन नई दिल्ली तक आवाजाही करेगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, महाप्रबंधक शोभन चौधुरी, डीआरएम एसएम शर्मा, एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि रहे।

कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में विभिन्न स्कूलों, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया के इंफ्लूएंसर सवार हुए। यात्रियों ने बताया कि सीट आरामदायक और अन्य कई आधुनिक सुविधाएं हैं। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को नाश्ता और डिनर भी कराया गया।

तकनीकी खराबी से 20 मिनट खड़ी रही
शाम 5.20 बजे माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रुकी और कुछ स्कूली बच्चों को यहां उतारा गया। इस बीच ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। 20 मिनट तक ट्रेन माधोसिंह में खड़ी रही। इसके बाद आगे बढ़ी और 6.30 बजे वंदे भारत प्रयागराज स्टेशन पहुंची। प्रयागराज से 7.20 बजे वंदे भारत खुली और कैंट स्टेशन पर रात में पहुंची।

45 मिनट पहले बंद हो गया गेट, यात्री नाराज
वंदे भारत के समय को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति रहीं। वंदे भारत का गेट 45 मिनट पहले ही बंद हो गया। इस बीच ट्रेन में ही अंदर लोग रहे। ट्रेन शाम 4.15 रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि 30 मिनट पहले बंद होने के बजाय 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया गया।

दो नंबर से खुली शाम वाली वंदे भारत, गफलत में रहे यात्री

दरअसल, अपराह्न तीन बजे खुलने वाली 22435 वंदे भारत ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या दो से चली। एक नंबर पर इनॉगरल वंदे भारत थी। ऐसे में बहुत से यात्री गफलत में रहे। कई यात्रियों की ट्रेन भी छूटी।

बोले लोग
पहली बार वंदे भारत में सफर करने का अवसर मिला। ट्रेन अंदर से बहुत अच्छी है। साफ-सुथरी और सीट काफी आरामदायक है। -पायल, छात्रा, पं. कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कैंट

ट्रेन की साज सज्जा काफी आकर्षित करने वाली है। सीटें थोड़ी घूमने वाली भी हैं। बहुत अच्छी ट्रेन है। सफर के दौरान हमने सेल्फी भी ली। -नेहा, छात्रा, पं. कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कैंट
विज्ञापन

पत्थरबाजी करने वालों के लिए बन रहा स्पेशल प्लान

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कहा कि रेलवे संपत्ति की क्षति या फिर वंदे भारत पर पथराव करने वालों से निपटने के लिए स्पेशल प्लान बन रहा है। अभी सब गोपनीय है। कैंट स्टेशन स्थित निदेशक कक्ष में सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर एक नई रेल लाइन बिछाई गई। इससे मालगाड़ियों की आवाजाही आसान होगी। स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस का ट्रॉयल चल रहा है।

यात्री बनकर डीआरएम ने परखी सुविधाएं, शौचालय में मिली ओवरचार्जिंग
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने सुबह स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। कुछ जगहों पर सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और यात्रियों से अतिरिक्त पैसा लिए जाने पर नाराजगी जताई। यात्री बनकर शौचालय पहुंचे डीआरएम ने अवैध वसूली पकड़ी।

आगरा से बनारस पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
ताजनगरी आगरा से वंदे भारत ट्रेन सोमवार की रात बनारस स्टेशन पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भगवा रंग की आठ कोच की ट्रेन से उतरते ही यात्रियों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। बनारस स्टेशन के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें