फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर वाराणसी के नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार

Tue, 20 Mar 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नए कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के नए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से कुछ देर बाद ही वह काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकटमोचन मंदिर गए। दर्शन पूजन कर वह शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


कमिश्नर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि एंटी भू माफिया सेल को और सशक्त बनाया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उन्हें बेदखल किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को समय से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। 

मूल रूप से झारखंड के धनबाद के रहने वाले दीपक अग्रवाल 2000 बैच के आईएएस हैं। इसके पूर्व वह सहारनपुर के कमिश्नर थे। महाराजगंज में बतौर डीएम उनकी पहली तैनाती थी। यहां से एक साल दस महीने डीएम रहे। इसके बाद वह सीतापुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के डीएम रहे।
विज्ञापन


कमिश्नर के तौर पर वाराणसी में उनकी दूसरी पारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया है। यूएस से उन्होंने मास्टर्स इन पब्लिक मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

सोमवार की शाम कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, अपर आयुक्त प्रशासन ओपी चौबे, डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शासन ने निवर्तमान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण का तबादला प्रमुख सचिव आवास, शहरी नियोजन के पद पर किया है। 
विज्ञापन

सफाई, पेयजल और बाबा दरबार के कार्यो की जानकारी ली

बाबा विश्वनाथ मंदिर
कार्यभार संभालने के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जहां नगर निगम से शहर की सफाई से लेकर चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली वहीं जलकल विभाग से शहर में पेयजल की उपलब्धता, उसके वितरण और सीवर लाइन की जानकारी ली।

इसमें उन्होंने जलकल के जीएम को निर्देश भी दिए। उन्होंने वीडीए अधिकारियों से शहर के विकास की योजनाओं के बारे में पूछा। योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा, शासन स्तर से मामलों को मेरी जानकारी में लाया जाए।

बाबा विश्वनाथ मंदिर के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने मंदिर परिक्षेत्र के विकास को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर भी चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें