Varanasi News: वाराणसी के भदैनी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर मकान के तीन कमरों के ताले खोलकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Varanasi Crime News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या मामले में बंद मकान के तीन कमरे को कोर्ट के आदेश पर 10 माह 6 दिन बाद सोमवार को खोल दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में साक्ष्य संकलन किया गया।
विज्ञापन
बीते पांच नवंबर 2024 को भदैनी इलाके में राजेंद्र गुप्ता, पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुवेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान राजेंद्र के भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को आरोपी बनाया। बाद में पुलिस ने विशाल गुप्ता उर्फ विक्की के साथ उसके छोटे भाई प्रशांत को भी गिरफ्तार किया।
एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से शव मिला था। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति राजेन्द्र का अर्धनग्न शव बेड पर मिला था।
विज्ञापन
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नवेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे।