फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह महीने से भरा था पानी, जुर्माना लगते ही पंप लगवा कर निकलवाया; लोगों को मिली राहत

Sat, 24 Aug 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिंधोरा रोड के नटिनियादाई की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जुर्माना लगने के बाद जागे विभाग और अधिराकी सक्रिय हो गए हैं।अदालत के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने गढ्ढों को भी भर दिया।
विज्ञापन
सिंधोरा रोड के नटिनियादाई की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंधोरा रोड पर नटिनियादाई की खस्ताहाल सड़क के कारण जुर्माना लगने के बाद विभाग और अधिकारी जाग गए हैं। शुक्रवार को खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। स्थायी लोक अदालत के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने जहां गढ्ढों को भरा वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम की टीम ने पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया। छह महीने से समस्या झेल रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि हर जगह शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। स्थायी लोक अदालत ने दाखिल परिवाद पर नगर आयुक्त के अलावा वीडीए व पीडब्ल्यूडी पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया था। समस्या को दूर करने के लिए दो सप्ताह का समय भी दिया है। आदेश के दूसरे दिन से ही विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए। नगर निगम ने मशीनों के जरिए सीवर की सफाई का काम भी शुरू करा दिया है। हालांकि, बारिश की वजह से दिक्कत भी हुई।

विज्ञापन

जनता झेल रही थी परेशानी

स्थानीय निवासी शुभम सोनकर ने बताया कि छह महीने से सड़क खराब थी और आने जाने में बहुत परेशानी हो रही थी। स्थायी लोक अदालत के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। साजन कुमार ने बताया कि वाहनों के पलटने से लोग चोटिल हो चुके हैं। समीर ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या गंभीर हो जाती है। राहुल का कहना था कि देर ही सही लेकिन अब इस जलभराव और क्षतिग्रस्त रास्ते से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें