फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा की थीम, शिवलिंग स्वरूप में 12 महीने में तैयार होगा नगर निगम का नया सदन भवन

Thu, 07 May 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम का नया सदन भवन 12 महीने में बनकर तैयार होगा। गंगा की थीम, शिवलिंग स्वरूप में इसका निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
भूमि पूजन के दौरान मेयर अशोक तिवारी और पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास पूजन बुधवार को मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया। महापौर ने बताया कि उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 12 महीने की निर्धारित समयसीमा में हर हाल में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

 
इस भवन का निर्माण ईपीसी से कराया जा रहा है। ऐसे में डिजाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी, जिससे प्रोजेक्ट में तेजी और पारदर्शिता बनी रहेगी। 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया सदन भवन काशी की सांस्कृतिक महत्ता का प्रतीक बनेगा।

प्रथम तल पर 180 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, पर्यावरण, लाइसेंस व न्याय विभाग होगा। द्वितीय तल पर महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, कॉन्फ्रेंस रूम व वीवीआईपी रूम और तृतीय व चतुर्थ तल पर विभिन्न प्रशासनिक विभाग, कॉन्फ्रेंस रूम व प्रतीक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


नए भवन में विशाल सदन और आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनने से अधिकारियों और पार्षदों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में डेटा सर्वर सेंटर और सीसीटीवी सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम होगा। मेयर ने बताया कि यह अगले 12 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें