फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: अवैध तरीके से 3.41 करोड़ का लेनदेन, बैंक खाता संचालक समेत दो आरोपियों पर एफआईआईर

Thu, 07 May 2026 11:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अवैध तरीके से 3.41 करोड़ के लेनदेन में दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक खाता मंडुवाडीह के शिवदासपुर निवासी प्रियांशु ठाकुर के नाम है, इस खाते में 3.41 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। जबकि इस खाते का लिमिट 50 लाख से 1 करोड़ है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध तरीके से 3.41 करोड़ रुपये के लेनदेन के आरोप में बैंक खाता संचालक प्रियांशु ठाकुर और शुभम चौरसिया के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपी साइबर क्राइम थाने में लेनदेन का कोई साक्ष्य या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा पाए। टीम आरोपियों के बारे में और भी जानकारियां जुटा रही है। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बैंक खाता मंडुवाडीह के शिवदासपुर निवासी प्रियांशु ठाकुर के नाम है, इस खाते में 3.41 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। जबकि यह चालू खाता है। जिसका लिमिट 50 लाख से 1 करोड़ है। 

जांच में सामने आया कि छित्तपुर गुरुबाग रोड महाराणा प्रताप नगर निवासी शुभम चौरसिया लेनदेन करता था। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री व खाते से संबंधित केवाईसी, अकाउंट ओपनिंग फार्म लिया गया है। 
विज्ञापन


खाते में लेनदेन के संबंध में प्रियांशु ठाकुर व शुभम चौरसिया से पूछताछ की गई तो दोनों 3.41 करोड़ के वैध लेनदेन का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। एनसीआरपी पोर्टल पर खाते की जांच कराई गई तो 3 शिकायत मिली। 

वित्त मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के एफआईयू इंडिया से मिली 6 एसटीआर आईडी में साई ट्यूशन प्वाइंट फर्म से पांच खाते संबंधित पाए गए। जिसमें से एक खाता प्रियांशु ठाकुर व शुभम चौरसिया का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें