फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सातोमहुआ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट; चालक फरार

Sat, 11 Jul 2026 12:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंच गई। गाड़ी नंबर की मदद से युवक की पहचान की गई और परिजनों को बताया गया। माैके पर पहुंच परिजनों में युवक की लाश देखकर कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआर बाजार निवासी विवेक जायसवाल (35) पुत्र रतन लाल जायसवाल शुक्रवार देर रात बाइक से बाबतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सातोमहुआ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विवेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हरहुआ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ागांव थाना पुलिस ने घायल को तत्काल हरहुआ पीएसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान विवेक जायसवाल निवासी कुआर बाजार, थाना फूलपुर के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल से पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक बरामद कर ली है। बाइक के पीछे हेलमेट लटका मिला, जिससे संभावना जताई जा रही है कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बड़ागांव थाना पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें