पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सिमुलेशन एक्सरसाइज का उद्देश्य किसी वास्तविक घटना का संकेत देना नहीं है, बल्कि वीवीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए पूर्वाभ्यास करना है। इसके माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जाएगा।
एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि सिमुलेशन एक्सरसाइज के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की घबराहट फैलाएं। यदि पुलिस की गतिविधियां, अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती या अन्य सुरक्षा संबंधी कार्रवाई दिखाई दे, तो उसे इसी सिमुलेशन एक्सरसाइज का हिस्सा समझें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें। किसी भी घटना से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत पुलिस या प्रशासनिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें। पुलिस का कहना है कि वीवीआईपी दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और आमजन की सुविधा व सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।