फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के मंत्री नीलकंठ तिवारी, FIR का दिया निर्देश

Sun, 21 May 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यानाथ के दौरे की अटकलों के बीच सूबे के सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डाक्टर नीलकंठ तिवारी ने कोनिया स्थित धोबीघाट के पास बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंत्री नीलकंठ ने करीब चार करोड़ की लागत से बनाई गई आरसीसी सड़क को क्षतिग्रस्त और अर्धनिर्मित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएनडीएस के अभियंता एवं ठेकेदार को तलब कर कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री ने ठेकेदार की जमानत राशि जब्त करने के साथ ही सड़क के निर्माण कार्य की जांच कराकर अभियंता एवं ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री रविवार को कोनिया क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क, सीवर एवं बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से इस क्षेत्र में चार करोड़ की लागत से आरसीसी सड़क बनाए जाने की स्वीकृति दी गई थी। किंतु पांच वर्षों में भी यह सड़क नहीं बन सकी है और मौके पर जो आधा-अधूरा कार्य किया भी गया, वह भी मानक के अनुरुप नहीं है।

उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि ध्वस्त आरसीसी सड़क को उखाड़ कर पूरी सड़क को स्वीकृत डीपीआर के अनुसार शीघ्र बनाया जाए। उन्होंने कोनिया क्षेत्र के विद्युत लाइन को काट दिए जाने की जानकारी पर विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने एक सप्ताह के अंदर विद्युत कनेक्शन चालू किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की सीवर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने तथा सीवर का पानी वरुणा नदी में बाहर जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सीवर लाइन का कनेक्शन एसटीपी से किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें