फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियों के लिए प्रेरणापूंज है झांसी की रानी : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की युद्धरत मुद्रा प्रतिमा का अनावरण मंगलवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। छावनी क्षेत्र स्थित कीर्ति चौक पर काशी की बेटी मनु (रानी लक्ष्मीबाई) की 16 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (सन 1857) के दौरान युवावस्था में रानी लक्ष्मीबाई ने देश की रक्षा करते हुए बलिदान देकर देश का मस्तक ऊंचा किया था।
विज्ञापन

साहस और बलिदान के लिए काशी की बेटी झांसी की रानी समस्त नारी जाति के लिए प्रेरणापूंज हैं। युद्धरत मुद्रा की यह प्रतिमा नागपुर में 14 फीट के बेस पर 16 फीट कांस्य कोटेड फाइबर में तैयार किया है। रानी लक्ष्मीबाई स्मारक प्रोजेक्ट को भारत विकास परिषद, कई प्रबुद्धजों से लेकर छावनी बोर्ड, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने विधायक निधि से सहयोग देकर पूरा कराया। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के संयोजक श्रीनारायण खेमका ने बताया कि यह प्रतिमा बनने में पूरे एक साल लगे। पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के हाथों प्रतिमा का अनावरण सुनिश्चित हुआ था, लेकिन बाद में टल गया। संस्था ने निर्णय लिया कि रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण कोई महिला ही करें, तब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से वार्ता हुई तो कार्यक्रम तय हुआ। समारोह में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश गुप्ता, ब्रह्मानंद पेशवानी ने विचार रखे। अनावरण के दौरान राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधायक अजय राय, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह आदि रहे। संचालन व स्वागत सुभाष चंद्र बागला व सीए शिशिर वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें