फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की नवनिर्वाचित महापौर मृदुला जायसवाल और पार्षद आज लेंगे शपथ

Tue, 12 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षद मंगलवार को शहीद उद्यान में शपथ लेंगे। शहीद उद्यान में होने वाले समारोह की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल पांचवीं और दूसरी महिला महापौर के रूप में शपथ लेंगी। उन्हें शहर के प्रथम नागरिक होने का गौरव हासिल होगा।

नगर निगम का चुनाव 26 नवंबर को हुआ था और एक दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया था। नगर निगम में महापौर के अलावा पार्षद में भाजपा के 39, कांग्रेस के 21, सपा के 14, बसपा के दो और निर्दल 13 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


चेतगंज वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के निधन के चलते चुनाव स्थगित हो गया था। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

नगर निगम, रामनगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण के दौरान केसरिया परिधान में नजर आ सकते हैं।

जिले के प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के अलावा पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि शपथ के लिए कोई खास साड़ी का चुनाव नहीं किया गया है। पार्टी स्तर से किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गंगापुर का शपथ ग्रहण गोला बाजार में 

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
गंगापुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सेठ और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को यहां के गोला बाजार में आयोजित होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सेठ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय को समारोह में आमंत्रित किया है।

समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने गए कांग्रेस के दिलीप सेठ के सामने कई चुनौतियां होंगी। गंगापुर में बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं, जिन्हें आज भी आवास नसीब नहीं हुआ।

नगर पंचायत में कई जगह गलियां टूटी हुई हैं कहीं पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई और सार्वजनिक शौचालय के साथ ही पेयजल-सीवेज जैसी अन्य समस्याओं का समाधान किसी चुनौती से कम नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें