फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: दसवें का पता नहीं लगा, सांकेतिक रूप से हुई तेरहवीं; गोलियों से भुने गए थे पांच लोग

Tue, 19 Nov 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बीच पांच लोगों की हत्या के बाद दसवें का पता नहीं लगा, वहीं सांकेतिक रूप से तेरहवीं हुई। 
विज्ञापन
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदैनी निवासी एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद उनके दसवां के बारे में पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं हुई। इस बीच सोमवार को पांचों सदस्यों का सांकेतिक रूप से त्रयोदशाह किया गया। हालांकि आसपास के लोगों ने दूरी ही बनाए रखी। वहीं, परिवार का छोटा भतीजा जुगनू पुलिस की निगरानी से अपने घर आ गया है और दादी शारदा देवी के साथ रह रहा है। हालांकि वह किसी से कोई बात नहीं करता है और घर के अंदर ही रहता है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी का शव गत पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। पांचों की गोली मार कर हत्या की गई थी। राजेंद्र पर उसके छोटे भाई कृष्णा व उसकी पत्नी बबिता, पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और एक चौकीदार की हत्या का आरोप लगा था। राजेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद उसका बड़ा भतीजा विशाल गुप्ता उर्फ विक्की लापता है।

पुलिस का मानना है कि वारदात का सूत्रधार विक्की ही है। मगर, लाख प्रयास के बाद भी विक्की पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस का कहना है कि विक्की हाथ लगे तो वारदात की गुत्थी तत्काल सुलझ जाएगी। अब विक्की कब हाथ लगेगा, यह पुलिस के लिए यक्ष प्रश्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1000 घंटे से अधिक का फुटेज खंगाला गया

हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमें अब तक राजेंद्र के घर के इर्द-गिर्द के 500 मीटर के दायरे में लगे सीसी कैमरों की 1000 घंटे से अधिक की फुटेज खंगाल चुकी हैं। सर्विलांस की भी मदद ली गई। संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ की गई। मगर, पुलिस के लिए यह अबूझ पहेली बना हुआ है कि राजेंद्र के घर कब और कौन आकर हत्या कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें