वक्ताओं ने जीवन और कृतित्व पर डाला प्रकाश
समारोह में कैप्टन पंधारी राम, वीएन राम, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, निर्मला चौधरी, आशुतोष चौधरी, नत्थू राम, बाबूलाल, अखिलेश कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, नारायण गोंड, रोहित कुमार कन्नौजिया, संदीप सिंह यादव, गिरजाशंकर लाल, आरडी राम और धर्मराज समेत अन्य वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह की अध्यक्षता प्रो. केआर शास्त्री ने की। संचालन नत्थू राम ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।