फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगी राह: कैंट स्टेशन से लखनऊ रवाना हुई वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस, राज्यमंत्री और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 29 May 2026 10:48 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कैंट स्टेशन से लखनऊ के लिए वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस नियमित चलाई जाएगी। इस ट्रेन को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री और कैंट विधायक ने वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाने वाली वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार से नियमित चलने लगी। सुबह स्टेशन पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पहले स्पेशल चल रही ट्रेन के नियमित चलने से अब जौनपुर होते हुए अयोध्या और लखनऊ तक का सफर यात्रियों के लिए और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस से हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन नंबर 14225 सुबह 6.20 बजे वाराणसी से चलकर बाबतपुर, जौनपुर, शाहगंज ,मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, बाराबंकी होते हुए दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि वापसी में ट्रेन नंबर 14226 लखनऊ से शाम 4.20 बजे से चलकर बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, बाबतपुर होते हुए रात में 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नियमित ट्रेन चलने से व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


विशेष रूप से अयोध्या, वाराणसी एवं लखनऊ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों को बेहतर सेवा मिलेगी। ट्रेन रवाना करने के दौरान मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव ,स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अतुल कुमार, रूपम सिंह, ख्याति गोयल, अनुकृति तोमर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें