Varanasi News: डालमिया छात्रावास के मेस के भोजन में छिपकली मिलने का मामला अभी चल ही रहा कि बृहस्पतिवार को न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में पराठे में शीशे का टुकड़ा मिल गया। इससे छात्राओं में नाराजगी है।
बीएचयू के डालमिया छात्रावास के मेस के भोजन में छिपकली मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पराठा में शीशा का एक टुकड़ा मिला। यह न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में मिला। यहां एक छात्रा के पराठे में शीशे का टुकड़ा निकला तो छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
छात्राओं का आरोप है कि भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। पराठा में शीशे का टुकड़ा निकलने को सामान्य बात करार दिया गया। छात्राओं की नाराजगी बढ़ते देख उन्होंने मेस मैनेजर से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। बुधवार को ही बीएचयू के डालमिया छात्रावास की मेस संख्या चार में बनी सब्जी में छिपकली मिली थी, जिसको लेकर कुलपति में जवाब मांगा है।