Lok Sabha Election Voting : लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण का मतदान जारी है। ऐसे में जिन मतदाताओं के पास वोटर कार्ड नहीं है, उन्हें भी मतदान करने का मौका मिलेगा। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर 15 प्रमाण पत्रों को शामिल किया गया। जिसे प्रस्तुत कर मतदाता मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर आईडी कार्ड के विलप के रुप में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को शामिल किया गया है।