तीन दिन चलेगा सफाई अभियान
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। सोमवार को पहाड़िया, सारनाथ, भेलूपुर जोन के विभिन्न स्थानों, प्रहलाद घाट, जैतपुरा, शिवपुर क्षेत्र के इंद्र पुर गांव के मौर्य बस्ती, गुप्ता बस्ती, इलियाना बस्ती, धोबियाना बस्ती व कोहराना बस्ती आदि में व्यापक साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक दवाओं का स्प्रे के साथ ही सैनिटाइज किया गया।
क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रामनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल नवलपुर बसही (परमानंदपुर) के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया गया।